DW Samachar – Header
BREAKING

बीपीएससी 70वीं प्राथमिक परीक्षा को लेकर आया बड़ा फैसला; इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई रद्द

बीपीएससी 70वीं प्राथमिक परीक्षा को लेकर आया बड़ा फैसला; इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई रद्द
bpsc 70th preliminary exam update major decision t6951344347516499157.
BPSC 70th Preliminary Exam Update: Major Decision Taken; Examination at This Center Canceled

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएसीसी 70वीं की प्राथमिक परीक्षा को लेकर सोमवार को एक अहम फैसला लिया गया है। देशभर के परीक्षार्थियों की निगाहें इस फैसले पर टिकी थी। फैसले की जानकारी से पहले आयोग जीबी अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि 911 सेंटर के चार लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी हैं। परीक्षा आम तौर पर शांतिपूर्व माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने पूरी परीक्षा के दौरान पेपर लीक की बातों को खारिज करते हुए साफ कहा कि पूरी परीक्षा कैंसिल नहीं होगी, लेकिन एक केंद्र पर दोबारा परीक्षा ली जाएगी। दोबारा परीक्षा लेकर भी एक साथ ही परिणाम जारी किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर जो भी हुआ, उसी पर नियमानुसार लिया गया फैसला: अध्यक्ष

Digital Women Trust

बीपीएससी परीक्षा केंद्र में हुई गड़बड़ी को लेकर अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि बापू परीक्षा परिसर में हुई गड़बड़ी को लेकर पटना जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसी आधार पर पूरी परीक्षा को कैंसिल कराने की मांग उठ रही थी।आयोग की आईटी सेल भी जांच कर रही है। जिन्होंने परीक्षा बाधित करने की कोशिश करते हुए आईटी नियम का उल्लंघन किया, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पटना एसएसपी के नेतृत्व में टीम का भी गठन किया गया है। परीक्षा कैंसिल करने सवाल पर बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्वों ने परीक्षा बाधित करने की कोशिश की। यूपीएससी के नियम अनुसार, अगर किसी कारण से कुछ देर के लिए परीक्षा बाधित हुई है तो उतने देर का अतिरिक्त समय दिया जाए। बापू परीक्षा परिसर के जिस कक्ष में प्रश्न पत्र देर से पहुंचा, वहां अतिरिक्त समय देने की बात थी। लेकिन, करीब एक बजे से सवा एक बजे तक उपद्रवी तत्वों ने परीक्षा बाधित की। उनका प्रश्न पत्र उड़ा दिया। अफवाह फैलाई। कई बच्चों ने ईमेल के जरिए इसकी शिकायत की। बीपीएससी को अंत तक यह भी देखने को मिला कि कुछ शरारती तत्व परीक्षा केंद्र के अन्दर मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे। वह कैसे मोबाइल लेकर घुसे, यह भी जांच का विषय है। इन सभी के कारण जितने भी अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए, उनके प्रति भी आयोग की सहानुभूति है। केंद्राधीक्षक की रिपोर्ट को देखते हुए बापू परीक्षा परिसर की पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग जल्द नई परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा। इस केंद्र पर करीब 12 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर था। उनमें से 68 प्रतिशत पहुंचे थे।

जल्द ली जाएगी इस केंद्र की परीक्षा, एक साथ आएगा परिणाम

बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि बापू परीक्षा परिसर में रद्द की गई परीक्षा जल्द ही ली जाएगी। इस रिजल्ट का प्रकाशन एक साथ किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि आयोग ने केंद्राधीक्षक की रिपोर्ट, जिला प्रशासन की रिपोर्ट, आयोग के आईटी सेल की रिपोर्ट और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई की है। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि 912 सेंटर में से केवल एक सेंटर को छोड़कर कहीं प्रश्न पत्र देर से नहीं पहुंचा। बापू परीक्षा केंद्र के दोनों ब्लॉक में कुल 12 हजार बच्चे थे। इसमें से एक कक्ष में हंगामा हुआ। कुछ उपद्रवियों ने परीक्षा बाधित की। आयोग ने अबतक 25 लोगों को चिह्नित किया है। अध्यक्ष ने कहा कि एक कक्ष में 273 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का मामला भी जांच के दायरे में है, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़