DW Samachar – Header
BREAKING

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में शुरू, पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, इन मुद्दों पर पार्टी करेगी मंथन

राजधानी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय आज और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष समेत अन्य नेता मौजूद हैं। भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी के … Read more

BJP National Executive meeting- PM Narendra Modi reached NDM
BJP National Executive meeting: PM Narendra Modi reached NDMC convention centre after his roadshow in New Delhi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी दिल्ली में भाजपा की दो दिवसीय आज और कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने, इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत साल 2024 में लोकसभा चुनाव समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। ‌ बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जिस पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुहर लग सकती है।

Digital Women Trust

मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशाध्यक्ष और बाकी पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन की इस मीटिंग से पहले आज भाजपा दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो भी करेगी। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा।

PM Modi reached NDMC Convention Centre after his Mega Road Show in Delhi

बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रवास योजना और बूथ स्तर की टीमों को मजबूत करने पर पार्टी का फोकस रहेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी। कुछ नेताओं को चुनावी राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

PM Modi is received by BJP President JP Nadda at NDMC Convention Center,New Delhi

पार्टी उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो जनता की जरूरतों को भी पूरा करे और भावनात्मक रूप से भी जोड़े। मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा होगी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया है कि पार्टी नेता किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तावड़े ने बताया कि सेवा, संगठन और समर्पण, विश्व गुरु भारत, सुशासन सर्वप्रथम, मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, वंचितों का सशक्तीकरण, समावेशी और सशक्त भारत एवं संस्कृति के वाहक जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़