DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar|Patna Police raids PU Hostel: पुलिस को छापेमारी के दौरान पटेल हॉस्टल में मिला बम बनाने की सामग्री

नई दिल्ली, 27 जून। अभी तक तो सिर्फ जेएनयू ही बदनाम था कि वहां देश विरोधी नारे लगाए जाते हैं, टुकड़े टुकड़े गैंग वगैरह वगैरह। लेकिन पटना यूनिवर्सिटी जो बिहार का एक नामी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है, उसके हॉस्टल में बम बनाने की सामाग्री बरामद हुई है। पटना पुलिस ने बीती रात पटना विश्वविद्यालय के … Read more

20220627_130636
Bihar|Patna Police raids PU Hostel: Police nabs suspects after seizing Gun Powder
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 27 जून। अभी तक तो सिर्फ जेएनयू ही बदनाम था कि वहां देश विरोधी नारे लगाए जाते हैं, टुकड़े टुकड़े गैंग वगैरह वगैरह। लेकिन पटना यूनिवर्सिटी जो बिहार का एक नामी और प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है, उसके हॉस्टल में बम बनाने की सामाग्री बरामद हुई है। पटना पुलिस ने बीती रात पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पटेल छात्रावास के कमरे से बम बनाने का सामान बरामद किया है।

छापेमारी की खबर मिलते ही कमरे में रहने वाला छात्र फरार हो गया है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम का मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हॉस्टल के कमरे में अलमारी का ताला तोड़ कर सामान बरामद किया है। बरामद समाग्रियों में स्टील के सात डिब्बे, दो टेप, तार से लपेटे दो डिब्बे, डिब्बों के भीतर 550 ग्राम पीले रंग का बारूद जैसा पदार्थ और 200 ग्राम सूतली बम शामिल है।

Digital Women Trust

पुलिस का कहना है कि उसे पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के रहने और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बम बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस बात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और हॉस्टल में छापेमारी अभियान चलाया। जहां पर विस्फोटक सामाग्रियों को बरामद किया गया है।

अब समय-समय पर की जाएगी छापेमारी

पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न हॉस्टलों के छात्रों के बीच समय-समय पर आपसी लड़ाई, झगड़े होते रहते हैं। पटेल हॉस्टल से छापेमारी के दौरान बम बनाने का सामान बरामद होने के बाद अब पुलिस को निर्देशित किया गया है कि हर कुछ दिनों में छापेमारी अभियान चलाया जाए। मतलब ये कि पटना पुलिस जो पहले छोटे-छोटे झगड़े यूनिवर्सिटी में जाकर सुलझाया करती थी अब उसे यूनिवर्सिटी में बम बारूद ढूंढने का निर्देश दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़