DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार में लॉकडाउन जल्द हीं खत्म करने की तैयारी, कल क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगा फैसला

बिहार के लोगों को जल्द ही लॉकडाउन से मुक्ति मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी डीएम से फीडबैक ली है और उसी के आधार पर यह तय किया गया है कि बिहार में 8 जून के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना सही नहीं है। हालांंकि सभी जिलों के डीएम … Read more

Bihar CM Nitish Kumar

बिहार के लोगों को जल्द ही लॉकडाउन से मुक्ति मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी डीएम से फीडबैक ली है और उसी के आधार पर यह तय किया गया है कि बिहार में 8 जून के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाना सही नहीं है। हालांंकि सभी जिलों के डीएम को सख्ती बरतने का अधिकार दिया जाएगा और जिलाधिकारी संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपने इलाके में सख्ती बरतने के साथ धारा 144 के साथ लॉकडाउन जैसा नियम लागू कर सकेंगे।

बता दें की कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में ये फैसला हो जाएगा कि बिहार में अनलॉक लागू होगा या नहीं।

Digital Women Trust

हालांंकि सूत्रों की मानें तो शादी-ब्याह में अभी पूरी तरह छूट नहीं दी जाएगी, लेकिन पहले से बने नियमों में बदलाव होगा और 20 से ज्यादा लोग अब शामिल हो सकेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी हर जगह कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा और जिलाधिकारी लापरवाही बरत रहे लोगों पर कार्रवाई कर सकेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़