शुक्र, अप्रैल 17, 2026

Bihar govt makes negative RT-PCR report mandatory for passengers coming from other states

त्योहारों को लेकर बिहार सरकार ने दिखाई सख्ती, राज्य में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी, हर चेक पोस्ट पर टेस्टिंग की भी सुविधा शुरू

Bihar govt makes negative RT-PCR report mandatory for passengers coming from other states

बिहार सरकार ने कोरोना कोरोना संक्रमण से एतिहात बरतते हुए दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से आने यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इस दौरान अगर जांच में कोई भी यात्री संक्रमित पाया जाता है तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा। रैंडम जांच की व्यवस्था रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व राज्य के प्रवेश मार्ग स्थित चेकपोस्ट पर की जाएगी। इसके अलावा बिहार पहुंचने वाले यात्री जो वैक्सीनेटेड नहीं होंगे तो सरकार उनके टीकाकरण की भी व्यवस्था कराई है। इसके अलावा संक्रमित मिलने पर यात्रियों को तुरंत क्वारंटीन किया जाएगा। चिकित्सकों की सलाह पर संक्रमित को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया जाएगा। स्थिति गंभीर होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Bihar govt makes negative RT-PCR report mandatory for passengers coming from other states

वहीं राज्य सरकार ने राज्य में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए तीन सौ से अधिक मेडिकल टीमें लगाई जाएंगी। एक टीम में एक एएनएम, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक लैब टेक्नीशियन शामिल होंगे। यात्रियों द्वारा 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने पर उनकी जांच नहीं की जाएगी। 
सरकार द्वारा कोरोना जांच अभियान 20 नवंबर तक चलाई जायेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News