DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के मोतिहारी में ईंट-भट्टे की चिमनी में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार शाम एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। इसका मलबा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में चिमनी का मालिक भी शामिल है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से अधिक लोग लापता … Read more

Bihar 8 Dead Several Hurt Chimney Explodes Brick Kiln
Bihar: 8 Dead Several Hurt Chimney Explodes Brick Kiln
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार शाम एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। इसका मलबा वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों में चिमनी का मालिक भी शामिल है। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है।हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास हुआ। लोगों ने बताया कि चिमनी में इस साल पहली बार आग लगाई गई थी। इस मौके पर शुक्रवार शाम को भोज का आयोजन था। चिमनी करीब 2.30 बजे फूंका गया था। जिसकी खुशी में गांव वाले वहां जमा थे। चिमनी से धुआं निकलते ही ब्लास्ट हो गया और ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएम के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे हैं। अधिकारी बेतिया से एसडीआरएफ की टीम का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद दबे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। चिमनी का बाकी आधा हिस्सा लटका हुआ है, इसकी वजह से वहां सभी डरे हुए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़