DW Samachar – Header
BREAKING

आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को मेयर और मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद का बनाया प्रत्याशी

Shelly Oberoi named Delhi MCD Mayor candidate of AAP
Shelly Oberoi named Delhi MCD Mayor candidate of AAP

Shelly Oberoi named Delhi MCD Mayor candidate of AAP
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद पार्टी ने अगले महीने होने वाले मेयर पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ डिप्टी मेयर का भी एलान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से शैली ओबरॉय मेयर पद और डिप्टी मेयर के लिए मोहम्मद इकबाल प्रत्याशी होंगे। राजधानी दिल्ली के पटेल नगर विधानसभा के वार्ड 86 से शैली ओबरॉय सभासद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वह पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था। वहीं मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। इसमें करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद को लेकर पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गयी। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को हुई पीएसी की बैठक में 6 नामों पर चर्चा हुई, जिसमें एक नाम मेयर पद के लिए, एक नाम डिप्टी मेयर पद के लिए और 4 स्टैंडिंग कमेटी के लिए हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त एमसीडी मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल को हार्दिक बधाई. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मिशन को बड़ी सफलता मिलेगी।गौरतलब है कि एमसीडी की सत्ता पर 15 साल से काबिज बीजेपी को एमसीडी चुनाव में आप ने हराया और पूर्ण बहुमत हासिल किया। आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की।दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़