
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार सब इंस्पेक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एसआई कार की बोनट में फंस गए। उस दौरान ड्राइवर ने कार रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी, जिससे एसआई दूर घिसटते चले गए। करीब 200 मीटर दूर एसआई उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें लगीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 2012-13 बैच के सब-इंस्पेक्टर सुधीर मांझी हनुमानगंज थाने में तैनात थे। सुधीर मंगलवार 29 जून रात ड्यूटी के बाद चूनाभट्टी स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे एकांत पार्क के पास तेज रफ्तार सफेद एसयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुधीर कार के बोनट में फंस गए। ऐसे में कार चालक ने न तो गाड़ी रोकने की कोशिश की और न ही रफ्तार घटाई। उल्टे स्पीड बढ़ा दी। इसके चलते सुधीर करीब 200 मीटर कार के साथ घिसटते चले गए। कोलार तिराहे पर वह उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद के सुधीर को मृत घोषित कर दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















