
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं दरअसल पवन सिंह ने एक नया पोस्ट कर कर अपने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस से पहले पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से लड़ने से साफ तौर पर इनकार कर दिया था। और उन्हें उम्मीद थी भाजपा उन्हें कहीं और का टिकट दे देगी। लेकिन, कुछ देर पहले भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जो आखिरी लिस्ट जारी की, जिसके बाद उसने सारे अटकलों पर विराम लगा दिया। भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को को दरकिनार करते हुए कहीं से भी टिकट नहीं दिया। जिस सीट से पवन सिंह नहीं लड़ना चाहते थे, वहां से वरीय नेता एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि पवन सिंह भाजपाई हैं, लेकिन भाजपा की इस सूची के साथ उन्हें बगावत का अंदेशा सामने आ रहा था। वह कांग्रेस की तरफ देख रहे थे, क्योंकि उन्हें भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी है। लेकिन इसके बीच हीं अब पवन सिंह ने बिहार में काराकाट सीट से उतरने का एलान कर दिया है। यह सीट महागठबंधन में भाकपा माले के पास है। ऐसे में पवन सिंह निर्दलीय होंगे, यह ज्यादा संभावना है।
आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने की कही थी बात

दरअसल में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सबसे पहले लिस्ट में पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के नाम का एलान किया था। इसके बाद पवन सिंह ने खुद ही यह सूची सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मिठाई खिलाते और भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए वीडियो भी डाला गया। लेकिन, 24 घंटे से पहले ही खुद ही पवन सिंह ने कहा कि वह आसनसोल सीट से उम्मीदवार नहीं हो सकते। भोजपुरी अभिनेता-गायक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति ‘आभार’ व्यक्त करते हुए यह घोषणा कर दी। इधर, जैसे ही पवन सिंह ने यह बातें कहीं उसके बाद ही तृणमूल के महसाचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने इसे पश्चिम बंगाल के लोगों की ‘अदम्य इच्छाशक्ति और शक्ति’ बताते हुए इसकी सराहना की।
आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे पवन सिंह
सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह भले ही आसनसोल से टिकट मिलने से खुश थे, लेकिन उनकी पहली पसंद आरा थी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, एक बार इस संबंध में पवन सिंह भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से भी मिले थे। ताकि उनको आरा से टिकट मिल जाए, लेकिन भाजपा ने आरा से उनको टिकट नहीं दिया। आसनसोल के भाजपा नेताओं ने उनके इस निर्णय पर बयान जारी नहीं किया था। हालांकि, एक दिन बाद ही पवन सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि जो भी होगा सब ठीक होगा। लेकिन, भाजपा ने आरा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को फिर से टिकट दे दिया। अब जब भाजपा ने आसनसोल का टिकट भी दूसरे को दे दिया।
सोशल मीडिया पर दी चुनावी जानकारी, क्या लिखा पवन सिंह ने, यह पढ़ें
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने पार्टी की जानकारी नहीं शेयर की, लेकिन सोशल मीडिया पर यह जरूर लिखा है- “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूँगा।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












