DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे हरीश रावत, स्वरा भास्कर के राहुल गांधी के साथ चलने पर भाजपा ने साधा निशाना

Harish Rawat, Swara Bhaskar join Bharat Jodo Yatra
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों से मध्यप्रदेश में है। यह यात्रा आए दिन किसी न किसी घटना की वजह से सुर्खियों में बन जाती है। गुरुवार को सुबह भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थल उज्जैन के पास सुरासा से रवाना हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंचीं। स्वरा भास्कर के पहुंचने पर भाजपा ने निशाना साधा। भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए स्वरा भास्कर बुधवार को ही इंदौर पहुंच गई थी। गुरुवार की सुबह उन्होंने राहुल गांधी के साथ यात्रा की शुरुआत की । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हम सच्चाई बयान करते हैं तो उसको आप राजनीति कह देते हैं, लेकिन क्या यह वास्तविकता नहीं है। कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर और पाकिस्तान को जिंदाबाद कहने वाले लोग आपकी यात्रा में यह सब टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग, उस मानसिकता के लोग और राष्ट्र के विरोधी लोगों को समर्थन करने वाले लोग हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने निशाना साधते हुए कहा कि जो स्वरा भास्कर कल ‘कश्मीर फाइल्स’ का विरोध करने आई थी। इजरायली फिल्म निर्माता का साथ निभा रही थी। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ रही हैं । अर्बन नक्सल सोच को मध्यप्रदेश की फिजा खराब करने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्वरा भास्कर कांग्रेस के समर्थन में उतरी थीं। उन्होंने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि उस चुनाव में दिग्विजय को जीत नहीं मिली थी और बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में विजय प्राप्त की थी। आज भारत जोड़ो यात्रा का 85वां दिन है। बता दें कि 2 दिन बाद यह यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News