
जहानाबाद बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माननीय सदस्य बिहार विधान सभा श्री कृष्ण कुमार मोहन उर्फ सुदय यादव , जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गई ।उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय कानून और संविधान में बाबासाहेब के योगदान के लिए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि देनी चाहिए ।विश्व विद्वान ,भारत रत्न ,संविधान निर्माता महामानव बाबा साहब अंबेडकर ,जिन्होंने इस महान प्रजातंत्रामक देश को एक अमूल्य संविधान दिया और देश के महिलाओं,वंचितों, दलितों, अछूतों को समान हक ,अधिकार दिलाकर सामाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य किया। बाबा साहब ने एक अग्रणी संविधान का मसौदा तैयार करके सामाजिक न्याय और समानता की अपनी गहन समझ का उदाहरण दिया। प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नियंत्रित करने वाले मूलभूत सिद्धांतों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, न्याय, समानता और व्यक्तिगत अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संवैधानिक प्रावधानों में स्पष्ट है जो भेदभाव को खत्म करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












