शुक्र, अप्रैल 17, 2026

ऑस्ट्रेलिया के टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ हीं डेविड वार्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का ऐलान, जानें कैसा रहा दिग्गज खिलाड़ी का खेल सफर

बीते वर्ष 2023 के टी 20 वर्ल्ड कप का विजेता ऑस्ट्रेलिया बीते दिन 24 जून को भारत से हुए मुकाबले में हार गया। और बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। वहीं, इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि, आईपीएल समेत अन्य लीगों में खेलते रहेंगे।

Australian Opener David Warner has Retired From International Cricket

बता दें कि 37 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के नाम 49 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।
डेविड वॉर्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वह लगातार तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते रहे। हालांकि, डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन वनडे और टी20 फॉर्मेट में खासे कामयाब रहे। इसके अलावा इस डेविड वॉर्नर आईपीएल के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में मशहुर हैं। इस खिलाड़ी की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 अपने नाम किया था। आईपीएल में डेविड सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

डेविड वॉर्नर ने 112 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें इस खिलाड़ी के नाम 44.6 की एवरेज से 8786 रन बनाए है। डेविड वॉर्नर के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 3 दोहरा शतक के अलावा 26 शतक दर्ज है। इसके अलावा वह 1 बार 300 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। साथ ही इस बल्लेबाज ने अब तक टेस्ट मैचों में 37 अर्ध शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News