
सरकारी तेल कंपनियों ने देश में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 25 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 834 रुपये हो गया है। इससे पहले रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी।
दिल्ली के अलावा आज से कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 861 रुपये बिक रहा है। वहीं मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 834 और 850 रुपये मिल रहा है ।



















