DW Samachar – Header
BREAKING

राजधानी में दो दिन से जारी दहशत के बीच सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले

राजधानी में दो दिन से जारी दहशत के बीच सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले
Amid two days of panic, earthquake tremors shake Delhi-NCR in the morning; people rush out in fear
 Amid two days of panic, earthquake tremors shake Delhi-NCR in the morning; people rush out in fear

Amid two days of panic, earthquake tremors shake Delhi-NCR in the morning; people rush out in fear

दो दिन पहले शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद राजधानी में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दहशत के बीच आज सुबह प्रकृति ने भी दिल्ली एनसीआर लोगों को डरा दिया। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह धरती कांप उठी। आज सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे राजधानी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। डर के मारे कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों के बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था। ऐसा लग रहा था की पूरी इमारत हिल रही हो। बड़ी-बड़ी हाईराइज बिल्डिंग में लोगों को झटके ज्यादा महसूस हुए। वो तुरंत ही बाहर भागे। बहुत जोरदार भूकंप की वजह से काफी देर तक सब हिलने लगा। भूकंप से अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई पांच किलोमीटर बताई गई है। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में इसे ज्यादा महसूस किया गया। कई साल के बाद भूकंप का केंद्र दिल्ली रहा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। भूकंप के तेज झटकों से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूंकप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। साथ ही कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़