DW Samachar – Header
BREAKING

भाजपा ने पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और मदन कौशिक को राष्ट्रीय टीम में किया शामिल

Amarinder Singh and Sunil Jhakar in BJP national executive
Amarinder Singh and Sunil Jhakar in BJP national executive
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति और राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कई कद्दावर नेताओं को नियुक्त किया है। जिसमें कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जयवीर शेरगिल को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की टीम में जगह मिली है। कांग्रेस के प्रवक्ता रहे शेरगिल को भाजपा ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ (दोनों पंजाब) स्वतंत्रदेव सिंह (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। गांधी परिवार के खिलाफ तीखी टिप्पणी के साथ कांग्रेस से बाहर निकलने के तीन महीने बाद जयवीर शेरगिल को शुक्रवार को बीजेपी ने अपना प्रवक्ता नियुक्त कर दिया। मदन कौशिक, विष्णुदेव साय, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजीत कौर वालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़