DW Samachar – Header
BREAKING

Agnipath Registration: विवादों के बीच अग्निवीरों की भर्तियां आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

देश में विरोध और विवादों के बीच आज से अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन … Read more

20220624_113407
Agnipath Scheme: Registration for Indian Air Force recruitment 2022 starts from today, details Inside
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में विरोध और विवादों के बीच आज से अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इस पद को वायुसेना ने अग्निवीर वायु का नाम दिया है। यह वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत पहली भर्ती प्रक्रिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर जा कर जमा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जून, 2022 से यानी शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है।

Digital Women Trust

जानें जरूरी तारीखें-:

अधिसूचना जारी होने की तारीख- 20 जून, 2022
आवेदन शुरू होने की तारीख- 24 जून, 2022
आवेदन समाप्त होने की तारीख- 5 जुलाई, 2022
परीक्षा की तारीख- 24 जुलाई, 2022 से शुरू
अंतरिम चयन सूची जारी होगी- 1 दिसंबर, 2022
इनरोलमेंट की तारीख- 11 दिसंबर, 2022

https://hindibylines.wpcomstaging.com/2022/06/14/agnipath-scheme-allows-youth-to-join-army-navy-air-force-for-4-years-details-inside/

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा:

वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 29 दिसंबर 1999 और 29 जून, 2005 के बीच की होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, शैक्षणिक योग्यता साइंस और नॉन साइंस स्ट्रीम के लिए अलग रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी योग्यताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को AirForce Agniveer Recruitment पर चेक करें।

https://hindibylines.wpcomstaging.com/2022/06/17/centre-extends-upper-age-limit-for-agnipath-scheme-from-21-yrs-to-23-yrs-amid-protests/

जानें किन किन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन-:

ऑनलाइन टेस्ट।
शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT)
मेडिकल टेस्ट।
अंतरिम चयन सूची- 1 दिसंबर, 2022
इनरोलमेंट- 11 दिसंबर, 2022।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़