🌺 आज का राशिफल 🌺
दिनांक- 6 अगस्त 2025
दिन – बुधवार
मेष – मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंता बनी रहेगी। विवादों से हानि संभव है। जोखिम व जमानत से जुड़े कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ – नए लोगों से संपर्क आपके लिए आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन – परिवार के लोगों की नासमझी के कारण क्रोध आएगा। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति के योग हैं। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क – मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह – आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का अपेक्षित फल न मिलने से क्रोध और दुःख हो सकता है। कलह और हानि के योग हैं। चिंता जनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
कन्या – जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला – कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे, लाभ की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक – आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।
धनु – परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
मकर – व्यावसायिक बकाया की वसूली होगी। अस्वस्थता रह सकती है। संतान के विवाह को लेकर चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है।
कुंभ – व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल बन सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
मीन – आज आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। भवन निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। निवेश और नौकरी से मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। बड़ा निवेश सोच-समझकर करें, जोखिम न लें।
यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












