DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 25 मार्च 2025

Digital Women Trust

दिन – मंगलवार

मेष

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता हैस वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा, कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपकी पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर के खानपान से बचें, वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

वृश्चिक

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु

आज का दिन बहुत अच्छा है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा आदि पर जाने का प्रोग्राम परिवार के साथ बन सकता है। आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें लाभ के योग बनेंगे। परिवार के लिए बड़ा निवेश प्रॉपर्टी के रूप में आज आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि परिवर्तन करने का विचार मन में बन रहा है, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। परिवार में आपसी सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी, मतभेद दूर होंगे।

मकर

कुछ समस्याओं के चलते आज आपको अपने परिवार के लोगों से बात विवाद की स्थिति देखने को मिलेगी। विशेष कर प्रॉपर्टी संबंधी विवाद उभर कर सामने आएगा। आज आप यात्रा आदि पर जाएं, तो संभाल कर रहें। अपने अधिकारी वर्ग से बातचीत के समय मर्यादा का ध्यान रखें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रहेगी

कुंभ

आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, वाणी पर संयम रखें। आज किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के चांस बन रहे हैं। साथ ही न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विरोधी वर्ग आप पर हावी नजर आएंगे। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज आप परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी विशेष कार्य को लेकर मन में उत्साह रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, परिवार में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा निकलने वाले हैं, परिवार के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़