शुक्र, अप्रैल 17, 2026

QS World Universities Ranking by Subject: JNU India’s highest ranked university, at 20th spot globally for development studies

QS World Universities Ranking by Subject JNU India's highest ranked university, at 20th spot globally for development studies

JNU बना देश का सबसे अधिक रैंक वाला विश्वविद्यालय, जानें DU और IIT बॉम्बे किस स्थान पर है…

QS World Universities Ranking by Subject JNU India's highest ranked university, at 20th spot globally for development studies

विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी (QS World University) के रैंकिंग 2024 की लिस्ट जारी कर दी गई है। QS University के जारी किए गए इस रैंकिंग में देश के कुल 69 विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन सभी विश्व विद्यालयों में जेएनयू ने देश में सबसे अधिक रैंक वाले विश्वविद्यालय के रुप में रैंकिंग में स्थान बनाया है।
आइए जानते हैं डीयू सहित अन्य संस्थान किस नंबर पर हैं।

आपको बता दें कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 2024 की लिस्ट के रिकॉर्ड 1,559 संस्थान शामिल हैं, जिसमें पहली बार भारत के 69 विश्वविद्यालय शामिल हैं। रैंकिंग लिस्ट वैश्विक उच्च शिक्षा विशेषज्ञ क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स की ओर से जारी की गई है। भारतीय विश्वविद्यालयों ने विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस साल रिकॉर्ड तोड़ 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने कुल 424 प्रविष्टियों के साथ रैंकिंग में स्थान हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की 355 प्रविष्टियों से 19.4% की वृद्धि दर्शाता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने वैश्विक रैंकिंग में एक बड़ी प्रगति की है यह विश्वविद्यालय विकास अध्ययन के लिए 20वें नंबर पर है। इसी के साथ जेएनयू विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय बन गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 72% भारतीय प्रविष्टियां नई हैं। यह कुल मिलाकर भारत के लिए साल दर साल 17% का महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है।

किस नंबर पर DU और IIT?

विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में कई भारतीय संस्थानों ने मजबूत उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय प्रभावशाली 30 प्रविष्टियों के साथ रैंकिंग में शामिल हैं। आईआईटी बॉम्बे (28 प्रविष्टियां) और आईआईटी खड़गपुर (27 प्रविष्टियां) के साथ रैंकिंग लिस्ट में शामिल हैं।आईआईटी मद्रास (22 प्रविष्टियां) और आईआईटी दिल्ली (19 प्रविष्टियां) के साथ रैंकिंग में स्थान बनाया है. वहीं आईआईटी दिल्ली 19 प्रविष्टियों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। वहीं लिस्ट में IIM अहमदाबाद व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन के लिए 22वें स्थान पर शामिल है। सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (मानित विश्वविद्यालय) ने दंत चिकित्सा में विश्व स्तर पर 24वां स्थान हासिल किया है। संगीत ने एक रैंक वाले विषय के रूप में अपनी शुरुआत की है, जबकि लगातार विकसित हो रही डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस श्रेणी में 51 नए संस्थानों को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News