
बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए सुनहरा मौका है। बिहार विधानसभा में विभिन्न पदों पर 12वीं पास से लेकर स्नातक तक सभी उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। जिसके तहत, बिहार विधानसभा सचिवालय में असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च को शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स :
- असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर : 19 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर : 5 पद
- स्टेनोग्राफर : 2 पद
- कुल पदों की संख्या : 26
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर :
- ग्रेजुएशन की डिग्री।
- हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट।
डेटा एंट्री ऑपरेटर :
- किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12वीं पास।
- कंप्यूटर टाईपिंग स्पीड 8 हजार की डिप्रेशन।
स्टेनोग्राफर :
- ग्रेजुएशन की डिग्री।
- हिंदी शॉर्टहैंड की स्पीड 150 शब्द प्रति मिनट और हिंदी या इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट।
आयु सीमा :
डाटा एंट्री ऑपरेटर
- न्यूनतम आयु : 18 साल
- अधिकतम आयु : 37 साल
अन्य पद
- न्यूनतम आयु : 21 साल
- अधिकतम आयु : 37 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
फीस :
- अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य : 600 रुपए
- एससी, एसटी और बिहार की महिला उम्मीदवार : 150 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर।
सैलरी :
- असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर : 44900-142400 रुपए
- डेटा एंट्री ऑपरेटर : 25500-81100 रुपए
- स्टेनोग्राफर : 25500-81100 रुपए
आवेदन करने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाएं।
- वहां होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को आराम से भरें।
- मांगी जाने वाली डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें।
यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट
यह भी पढ़े: इस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












