DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शुक्र, अप्रैल 17, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा के सांसद गौतम गंभीर इस बार लोकसभा के चुनाव नहीं लड़ेंगे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर इस बार लोकसभा चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगे। गौतम गंभीर ने इसके संकेत सोशल मीडिया पर दिए हैं। अभी वर्तमान में गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

https://x.com/GautamGambhir/status/1763785102268772777?t=8sCaeTiTw_cOYUV7dqw8dQ&s=08

गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह भी बताई। लिखा- अब वो अपने क्रिकेट से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया। मालूम हो कि, गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने उनके राजनीति का दामन थामने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 2019 में भाजपा के उम्मीदवार थे। उन्होंने आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91, 222 वोटों से हराया। गंभीर को सात लाख के करीब वोट मिले, जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख के करीब मत हासिल हुए थे। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी को 2 लाख से ज्यादा वोटों के साथ संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News