बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषणा कर दी है। इस बार अंतिम सीरीज में भारतीए टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेलने वाले है। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ”विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के बाकी बचे मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है।” वहीं इस बार टीम में रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को चुना गया है। दोनों चोटिल हो गए थे और दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। चयन के बावजूद उनका खेलना तय नहीं है। बोर्ड ने बताया कि जडेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन है।
टेस्ट सीरीज में खेलने वाले भारतीए क्रिकेट टीम की लिस्ट:
सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप होंगे।
श्रेयस अय्यर हुए बाहर:
भारतीय टीम के एक और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अगले तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) आगे उनकी प्रगति पर नजर रखेगी। दरअसल में। फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय अय्यर ने पीठ में अकड़न और ग्रोइन एरिया में दर्द की शिकायत की थी।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












