DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद तलवारबाजी के लिए बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे कुणाल सिंह आर्या

जहानाबाद जिले से  तलवारबाजी संघ के खिलाड़ी कुणाल सिंह आर्या बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुए 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक  राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता गुजरात राज्य के मेहेशा में होने वाली है। कुणाल सिंह आर्या अपने जिला सचिव अन्नू शक्ति सिंह जी के साथ अपने गंतव्य टेहटा स्टेशन से गुजरात के लिए रवाना हुए। कुणाल सिंह अपने एज कैटेगरी के उपर कैडेट में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करेंगे।जिला सचिव अन्नू शक्ति ने कहा की बिहार सरकार एवम जिला प्रशासन द्दारा खेल के लिए खिलाड़ियों को सुविधा दी जा रही है।सिर्फ जनता को खेल के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अणुशक्ति सिंह ने अभिभावकों से भी अपील की के अपने बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करें और खुद उसमें अपनी रूचि दिखाएं ताकि आपके बच्चे खेल के माध्यम से देश और दुनिया में अपना नाम रोशन कर सके।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News