शुक्र, अप्रैल 17, 2026

राहुल गांधी साल 2024 में अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान

Rahul Gandhi to contest from Amethi in 2024, claims UP Congress chief
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी साल 2024 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने यह एलान किया है। ‌ बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को अजय राय को कांग्रेस हाई कमान ने दोबारा यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस खबर के बाद अमेठी में राहुल गांधी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा जहां से चाहेंगी वहां से चुनाव लड़ सकती हैं, वे चाहेंगी तो वाराणसी से उन्हें कैंडिडेट बनाया जा सकता है। बनारस पहुंचे अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच अजय राय ने पत्रकारों से बात की। अजय राय ने कहा कि मैंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया, इसीलिए उन्हें ये जिम्मेदारी मिली है। अजय राय ने राहुल गांधी के सवाल पर कहा कि वह अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी बौखला गई हैं। स्मृति ईरानी ने कई वादे किये थे। बीजेपी ने कई वादे किये थे, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।

अमेठी के लोगों को कुछ नहीं मिला। लोग तंग आ चुके हैं। बता दें राहुल गांधी को पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अमेठी लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें राहुल गांधी की राजनीतिक पारी की शुरुआत अमेठी से ही हुई थी। 2004 में वह यहां से पहली बार संसद पहुंचे। इसके बाद 2009, 2014 में उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की। वैसे 2014 आते-आते बीजेपी ने अमेठी सीट पर टार्गेट करना शुरू कर दिया। यहां से स्मृति ईरानी को राहुल गांधी के सामने चुनाव मैदान में उतारा गया।

पहले चुनाव में स्मृति ईरानी ने अच्छा प्रदर्शन तो किया लेकिन राहुल गांधी आसानी से चुनाव जीत गए। लेकिन इस हार के बाद भी केंद्र की मोदी सरकार में स्मृति ईरानी मंत्री बनाई गईं। वह राज्यसभा सदस्य बनीं लेकिन अमेठी उन्होंने नहीं छोड़ा। स्मृति ईरानी के लगातार जनसंपर्क और बीजेपी की जमीन पर कांग्रेस के खिलाफ रणनीति के चलते ही कहीं न कहीं गांधी परिवार के ये आभास हो गया कि सीट हाथ से जा सकती है। यही कारण रहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने पहली बार दो लोकसभा सीटों से पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस को जिसकी आशंका थी, हुआ भी वही। राहुल गांधी वायनाड से तो जीत गए लेकिन अमेठी में उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख में है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News