शुक्र, अप्रैल 17, 2026

घाटी के कुपवाड़ा में सेना के जवानों ने घुसपैठ कर रहे चार आतंकवादियों को किया ढेर

Indian Army killed four infiltrating terrorists in Kupwara district of J&K
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ कर रहे चार आतंकियों को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाकर एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। आतंकी कुपवाड़ा जिले के माछल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) को पार कर भारत में घुसपैठ कर रहे थे। सेना और पुलिस की जॉइंट टीम ने उन्हें काला जंगल में घेर लिया, जहां आपसी फायरिंग के दौरान चारों आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन मे चारों आतंकियों को ढेर कर दिया। ये आतंकी पीओजेके से हमारी तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

अपडेट जारी है…………..

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News