DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अच्छी खबर: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच केरल में मानसून ने दी दस्तक, आठ दिन देर से पहुंचा, राज्य में शुरू झमाझम बारिश

Monsoon sets in over Kerala after 7-day delay (PC: Abhishek)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर है कि मानसून ने आखिरकार दक्षिण भारत के राज्य केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून करीब 1 सप्ताह की देरी से आया है। ‌केरल में इस समय झमाझम बारिश हो रही है। ‌कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर केरल में 1 जून तक मानसून आ जाता है।

Monsoon sets in over Kerala after 7-day delay

आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, दक्षिण पश्चिम मानसून आज आठ जून को केरल पहुंच गया। मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण पश्चिम मानसून आम तौर पर केरल में 1 जून तक पहुंच जाता है और सामान्यत: एक जून से करीब सात दिन पहले या बाद में यह पहुंचता है। मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मॉनसून केरल में चार जून के आसपास पहुंच सकता है। निजी मौसम पूर्वानुमान केंद्र ‘स्काईमेट’ ने केरल में सात जून को मानसून के आगमन का अनुमान जताया था और कहा था कि मानसून सात जून से तीन दिन आगे पीछे आ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी भी इस मौसम के दौरान देश में कुल वर्षा को प्रभावित नहीं करती। वहीं दिल्ली में अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव की आशंका नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम केंद्र सफदरजंग में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। बिहार में गर्मी ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों में 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें 10 जिलों में सीवियर हीट वेव (ऑरेंज अलर्ट) और 12 जिलों में हीट वेव (यलो अलर्ट) जारी किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News