DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 13 मई 2023

Digital Women Trust

दिन – शनिवार

मेष : आज आपको सुखद समाचार मिलेगा। यदि आप काम की तलाश में है, तो आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आज आप नया सामान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृषभ: आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनों से संबंध मधुर होंगे। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहें तो आप कर सकते हैं, समय अनुकूल है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में चल रहे काम में विजय मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपसी वाद-विवाद होने से मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में अस्थिरता दिखाई पड़ेगी, अपनों से हानि भी उठानी पड़ सकती है।

कर्क : आज आपके काम में अड़चन आएगी। प्रशासनिक कार्य में वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। कोई नया काम शुरू न करें। पार्टनरशिप में चल रहे काम में अपने साथी से धोखा मिल सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

सिंह : आज आपके मन का काम पूर्ण होगा। आपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपने मित्र और परिवार के सहयोग से पुराना चला आ रहा विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या: आज के दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में आपका विरोध बढ़ेगा। मान-सम्मान में गिरावट आएगी। कोई नया काम शुरू करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला: आज किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और समाज के लोगों से मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी काम को लेकर लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज आप लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन से सावधान रहें और व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा। वाद-विवाद की स्थिति से कार्य क्षेत्र में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।

धनु: आज आपका कोई पुराना रुका हुआ काम बन सकता है। किसी परिचित से धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रशासनिक अधिकारी वर्ग वालों से विवाद न करें, हानि उठानी पड़ सकती है। अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा और व्यापार-व्यवसाय में चली आ रही परेशानी खत्म होगी। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलना होगा।

कुंभ: आज आप अपने स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। व्यापार में नई साझेदारी सोच-विचार कर करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। अपनो से किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन : आज आप यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन न चलाएं। व्यर्थ के वाद विवाद में न फंसे। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा उठा सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन करने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़