बुध, अप्रैल 15, 2026

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में आरोपी गायक समर सिंह गिरफ्तार

Bhojpuri actress suicide case: Singer Samar Singh arrested from Ghaziabad
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने आज सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। जिसके बाद आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में 27 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिसके बाद अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News