DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

PM Modi to inaugurate newly state-of-the-art integrated terminal building at Chennai Airport

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेट टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन, तमिल संस्कृति की झलक से होगा लैस होगा यह एयरपोर्ट

PM Modi to inaugurate newly state-of-the-art integrated terminal building at Chennai Airport
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 8 अप्रैल को चेन्नई एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग के फर्स्ट फेज का उद्घाटन करने वाले हैं।

बता दें कि चेन्नई की नयी इंटीग्रेटेड टर्मिनल 2.20 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है जिसकी क्षमता हर वर्ष यात्रियों को संभालने की क्षमता पहले 23 मिलियन थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 मिलियन की होगी। यह नया टर्मिनल स्थानीय तमिल संस्कृति का एक आकर्षक प्रतिबिंब होगा। जिसमें कोलम (दक्षिण भारतीय घरों के सामने तैयार किया गया एक पैटर्न या डिज़ाइन), साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शामिल हैं जो प्राकृतिक परिवेश दिखेगी। सरकार ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए 1260 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में उद्घाटन होने वाले इस एयरपोर्ट को लेकर बताया कि यह चेन्नई के बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर होगा जो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और लोकल इकोनॉमी को भी लाभ पहुंचाएगा।

वहीं मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने उद्घाटन को लेकर ट्वीट कर बताया है कि नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग तमिलनाडु में बढ़ते हवाई यातायात को पूरा करने के लिए तैयार है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News