
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए चेयरमैन एलन मस्क का इस बार दांव उल्टा पड़ गया। 3 दिन पहले एलन मस्क ने ट्विटर से नीली चिड़िया यानी ब्लू बर्ड हटाकर कुत्ते का फोटो लगा दिया था। जिसके बाद देश और दुनिया भर में एलन मस्क की इस पॉलिसी की कड़ी आलोचना भी शुरू हो गई थी। इसके साथ यूजर्स नीली चिड़िया के स्थान पर कुत्ते का फोटो देखकर भी हैरान थे। आखिरकार यूजर्स की आलोचना के बीच एलन मस्क को अपना फैसला 3 दिन में ही बदलना पड़ा है। अब दुनिया दूसरे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लोगो को फिर से बदल दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को लोगो बनाया था।

हालांकि ये बदलाव केवल वेब वर्जन पर किया था, ऐप पर नहीं। अब नीली चिड़िया वाला लोगो फिर से वापस लाया गया है। वेब और ऐप दोनों पर ये लोगो नजर आ रहा है। लोगो में बदलाव के बाद क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन में करीब 10% की गिरावट देखने को मिल रही है। ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान रह गए थे और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे। एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है। हालांकि अब दोबारा नीली चिड़िया की वापसी हो गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












