DW Samachar – Header
BREAKING

दुखद हादसा: पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, कई लोग बीमार, राहत बचाव कार्य जारी

रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना में एक दुखद हादसा हुआ है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोग घरों पर हैं लेकिन उन्हें सांस लेने में … Read more

ludhiana gas leak4447929745846529204.
Ludhiana: 11 dead and several injured after gas leak in Ludhiana,Punjab
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना में एक दुखद हादसा हुआ है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोग घरों पर हैं लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। दस से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

लुधियाना गैस लीक कांड में मारे गए परिजनों को पंजाब की मान सरकार ने 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। लुधियाना कमिश्नर सुरभि मल्लिक ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों के उपचार का खर्च भी सरकार वहन करेगी। गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है। मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है।

Digital Women Trust

लुधियाना में गैस रिसाव से मरने वालों की सूची—

लुधियाना गैस लीक में मरने वालों की पहचान हो गई है। इसमें कविलाश (37), पत्नी वर्षा, (35), बेटी कल्पना (16) अभय (13) और आर्यन (10) हैं। ये सभी मूल रूप से बिहार के जिला गया, गांव भीमपुर मंजियावा, थाना कोंच के निवासी है। ये परिवार पिछले 30 सालों से ग्यासपुरा लुधियाना में रह रहा है। इसके अलावा सौरव गोयल (35), पत्नी प्रीति (31), मां कमलेश गोयल (60) की भी इस हादसे में मौत हो गई है। ये सभी ग्यासपुरा के ही रहने वाले हैं। इसने अलावा नवनीत (39), पत्नी नीतू देवी (37) की भी दम घुटने से मौत हो गई है। ये सभी मूल निवासी गांव शीतल बकुरहर, पुलिस स्टेशन सराय, वैशाली, बिहार के रहने वाले हैं। इसके अलावा एक अज्ञात महिला (25 साल लगभग) की भी इस हादसे में मौत हो गई है।

मरने वाले अधिकांश बिहार के निवासी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़