
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय आज शनिवार को एबे वेस्टमिंस्टर में सिंहासन पर औपचारिक रूप से विराजमान होने वाले हैं। वे अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान उस गद्दी पर बैठेंगे, जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था।यह समारोह शाही परंपरा के अनुसार एबे में राज्याभिषेक के विभिन्न चरणों के दौरान पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है। राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठेंगे।




वहीं भारत की ओर से लंदन में होने वाले राज्याभिषेक समारोह से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “उपराष्ट्रपति ने राज्याभिषेक के अवसर पर (किंग चार्ल्स तृतीय को) बधाई दी और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।”
Westminster Abbey is ready for the #Coronation of King Charles III and Queen Camilla. pic.twitter.com/LfS3wJBK4k
— The Royal Family (@RoyalFamily) May 5, 2023
बता दें कि ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स तृतीय का शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में औपचारिक राज्याभिषेक होगा जिसमें शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को लंदन पहुंचे हैं। धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ.सुदेश धनखड़ भी आई हैं और ब्रिटेन के नए शासक की ऐतिहासिक ताजपोशी में करीब 100 देशों के राज्याध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है।
A statue of King Charles I watches over King Charles III as he makes his way to Westminster Abbey.#Coronation pic.twitter.com/Fa6N5SlJVx
— Royal Central (@RoyalCentral) May 6, 2023
बताते चलें की जिल ‘थ्रोन चेयर्स’ पर महाराजा चार्ल्स तृतीय बैठेंगे उसका इस्तेमाल 12 मई, 1937 को किंग जॉर्ज षष्टम और महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के लिए किया गया था। बकिंघम पैलेस ने कहा, “शाही जोड़े ने पारंपरिक वस्तुओं के महत्व को बरकरार रखते हुए पिछले राज्याभिषेकों में इस्तेमाल हुईं ‘चेयर्स ऑफ एस्टेट’और ‘थ्रोन चेयर्स’ को चुना है। इन्हें आवश्यकतानुसार संरक्षित, पुनर्स्थापित और अनुकूलित किया गया है।”





‘चेयर्स ऑफ द स्टेट’ का निर्माण 1953 में किया गया था और उसी साल दो जून को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’ का निर्माण 700 साल पहले किया गया था और महाराजा एडवर्ड द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। राज्याभिषेक के बाद चार्ल्स इसी गद्दी पर बैठेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















