DW Samachar – Header
BREAKING

UP Board Exam Date 2023: UP Board Exam Date 2023 for 10th, 12th exam released, check schedule

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीख जारी, 16 फरवरी से 4 मार्च तक होगी परीक्षाएं, यहाँ देखें टाइम-टेबल उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 … Read more

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीख जारी, 16 फरवरी से 4 मार्च तक होगी परीक्षाएं, यहाँ देखें टाइम-टेबल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो गई है। ये परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च तक चलेंगी।

बता दें कि परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने सोमवार को दी है। परीक्षाएं दो पालियों में रोजाना सुबह 8 से 11.15 बजे और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे के बीच होंगी।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार 485 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 50 हजार 913 है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़