ऑस्ट्रेलिया में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, 4 लोगों की मौत, तीन घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में एक मरीन थीम पार्क के पास दो हेलीकॉप्टर टकरा गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मेन बीच के पास टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड स्थित एक समुद्री बीच की है। \

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना एक मरीन थीम पार्क के पास हुई, जब दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हैरानी की बात यह है कि उस समय पार्क में काफी लोग थे। बताया जा रहा है कि एक हेलिकॉप्टर पर थीम पार्क का लोगो लगा हुआ था। एक नीचे उतर रहा था जबकि एक नीचे आ रहा था।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के तुरंत बाद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था और दूसरा हेलीकॉप्टर लैंड होने लगा था। वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान तो सुरक्षित लैंड हो गया लेकिन दूसरा पूरी तरह से नष्ट हो गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















