
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में होने वाले मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस इस सम्मेलन में पीएम मोदी कल यानी शनिवार भी हिस्सा लेंगे।
पीएमओ की ओर से मिली सूचना के मुताबिक, यह सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यों के साथ साझेदारी में तीव्र और निरंतर आर्थिक विकास को हासिल करने पर केंद्रित होगा। इसमें 200 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
इससे पहले मुख्य सचिवों का पहला ऐसा सम्मेलन पिछले वर्ष जून 2022 में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित किया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












