DW Samachar – Header
BREAKING

Sania Mirza Retirement: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान, अगले महीने आस्ट्रेलिया में खेलेंगी आखिरी मैच

भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का एलान कर दिया है । छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अगले महीने फरवरी में दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट के बाद प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कहेंगी। उन्होंने टेनिस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। सानिया तीन बार विमेंस … Read more

20230107_103103
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का एलान कर दिया है । छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया अगले महीने फरवरी में दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट के बाद प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कहेंगी। उन्होंने टेनिस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। सानिया तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। 36 साल की सानिया टेनिस के मैदान पर इसी महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में नजर आएंगी। सोनिया कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ महिला युगल में उतरेंगी। यह टूर्नामेंट 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। बता दें कि पिछले दिनों सानिया मिर्जा की अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरें पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा में रही हैं। हालांकि दोनों फिलहाल एक टॉक शो मिर्जा-मलिक कर रहे हैं। तलाक की खबरों पर दोनों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सानिया मिर्जा के करियर की बात करें तो इस भारतीय टेनिस स्टार ने अपने पेशेवर करियर में 6 बड़े चैंपियनशिप जीते। सानिया मिर्जा ने 3 बार डबल्स और 3 बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा पिछले तकरीबन 10 सालों से दुबई में रह रही हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़