
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 का वितरण किया। टेबल टेनिस स्टार शरत कमल अचंता को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। खेलों की दुनिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन पारंपरिक रूप से हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है लेकिन पिछले साल भी यह कार्यक्रम किसी अन्य तारीख पर आयोजित किया गया था। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को खेल के सबसे बड़े पुरस्कार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस साल उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक समेत एक रजत पदक जीता था। अर्जुन अवॉर्ड में उत्तराखंड अल्मोड़ा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पुरस्कार दिया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि ‘आज राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के बेटे लक्ष्य सेन को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गौरव का क्षण है। आपकी यह अप्रतिम उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. आपके उज्जवल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!’
इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड–
देश के जिन 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया उनके नाम इस प्रकार हैं। सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो), एल्डोज पॉल (ट्रिपल जंप), अविनाश साबले (स्टीपलचेज), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैटमिंटन), अमित पंघाल (बॉक्सिंग), निकहत जरीन (बॉक्सिंग), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञाननंधा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जुडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर ओवलकर (मल्लखंब), एलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओम प्रकाश मिथरवल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग), अशूं (रेसलिंग), (सरिता रेसलिंग), प्रवीण (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वपनिल पाटिल (पैरा बैडमिंटन), जर्लिन अनिका जे (डेफ बैडमिंटन)।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)।
लाइफटाइम कैटेगरी दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।
इन्हें मिलेगा ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हाकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















