DW Samachar – Header
BREAKING

विदेश मंत्रालय ने फर्जी नौकरी के रैकेट में फसे 370 से अधिक भारतीय को म्यांमार समेत दो देशों से छुड़ाए

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को फर्जी नौकरी रैकेट में फंसे 200 से अधिक भारतीयों को म्यांमार से रेस्क्यू किया है। इनके अलावा विदेश मंत्रालय ने लाओस से करीब 64 और कंबोडिया से 108 लोगों को भी बाहर निकाला है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने देते हुए बताया कि … Read more

download (3)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को फर्जी नौकरी रैकेट में फंसे 200 से अधिक भारतीयों को म्यांमार से रेस्क्यू किया है। इनके अलावा विदेश मंत्रालय ने लाओस से करीब 64 और कंबोडिया से 108 लोगों को भी बाहर निकाला है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने देते हुए बताया कि म्यांमार, लाओस और कंबोडिया से 370 से अधिक लोगों को छुड़ा लिया गया है। साथ ही लालच देकर विदेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि म्यांमार में फंसे 200 से अधिक भारतीयों में से 153 लोगों को पहले ही भारत वापस लाया जा चुका है, जबकि 50 लोग प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया में हैं। इनमें से कुछ थाईलैंड में हैं। ये सभी भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के शिकार हुए है। इन्हें म्यांमार के अलावा लाओस और कंबोडिया ले जाया गया।

Digital Women Trust

दुबई से चल रहा है फर्जी नौकरी रैकेट
अरिंदम बागची ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर म्यांमार और थाईलैंड से भी फर्जी नौकरी रैकेट मामले को महत्व देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि रैकेट में शामिल एजेंटों का ब्योरा भी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बागची ने कहा कि ज्यादातर लोगों को दुबई में बैठे एजेंटों के माध्यम से लुभाया जाता है। दुबई में बैठे एजेंटों ने 38 भारतीयों को म्यांमार में नौकरी देने का झांसा दिया। उसके बाद उन्हें कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया। इस महीने की शुरुआत में उन्हें वापस भारत भेज दिया गया था।

मानव तस्करी का पहले भी उठ चुका है मुद्दा
बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पहले भी मयांमार के सामने मानव तस्करी का मुद्दा उठा चुका है। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने दक्षिण पूर्व एशियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की थी। म्यांमार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के दौरान विदेश सचिव ने भारत और म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट द्वारा मानव तस्करी के मुद्दे को उठाया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़