DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi MCD Election 2022: ‘Everything is sold in AAP’, BJP alleges rival party over MCD ‘seat sale’

आम आदमी पार्टी का टिकटों के खरीद-फरोख्त का एक और वीडियो आया सामने, पैसे उगाही की नई खेल में व्यस्त हैं आप के आलाकमान
Delhi-MCD-Election-2022-BJP-alledges-AAP-over-Sell-of-tickets-on-Price

आम आदमी पार्टी का टिकटों के खरीद-फरोख्त का एक और वीडियो आया सामने, पैसे उगाही की नई खेल में व्यस्त हैं आप के आलाकमान

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली में टिकटों को लेकर खरीद फरोख्त तो हुई है और इसका प्रमाण भी कई बार मिल चुका है। आम आदमी पार्टी हो या फिर भाजपा हर जगह इस बात का हल्ला है कि टिकटों के बदले में पैसे लिए गए हैं। इसके बाद एक-एक कर सभी हिस्से बाहर आ रही है। इसके बाद आज जो बातें सामने आई है, उसके हिसाब से अब ऐसा लग रहा है कि एक टिकट के नाम पर एक पूरी दुकान चल रही है।

एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरह से डुबी हुई है। उन्होंने कहा कि स्टिंग वीडियो में साफ तौर पर टिकट के बदले पैसे लेने की डिमांड की जा रही है और उसके बाद ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान किए जाने की बात कही जा रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता हरीश खुराना एवं आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता जिन्होंने इस पूरे स्टिंग को अंजाम दिया या यह कहे कि आम आदमी पार्टी के इस पूरे भ्रष्टाचार का उजागर किया, बिंदू श्रीराम उपस्थित रहें।

Digital Women Trust

केजरीवाल की भ्रष्टाचार की यह पूरी कहानी रोहिणी के वार्ड नंबर 54 यानि रोहिणी डी की है जहां से इस पूरे स्टिंग को अंजाम दिया गया। इसमें मुख्य रुप से आम आदमी पार्टी के रोहिणी विधायक कॉडिनेटर इंचार्ज और गोपाल राय के करीबी पुनित गोयल, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के समधी दिनेश श्राफ, इसके बाद केजरीवाल के आर आर पठानिया जो आम आदमी पार्टी एससी एसटी के प्रभारी का नाम भी इस पूरे स्टिंग सामने आया है।

वीडियो में सबसे पहले बिंदु श्रीराम दिनेश श्रॉफ और पुनित गोयल से मिलती हैं जहां पैसों को लेकर बातचीत होती है। फिर टिकट के बदले 80 लाख रुपये की मांग होती है। इसके बाद वीडियो से ही पता चलता है कि आम आदमी पार्टी एक पीएसी कमिटी चलाती है जो टिकट किसको देना है और कितने में देना है, यह सबकुछ तय करती है। वीडियों में साफ कहते हुए सुना जा सकता है कि उस कमिटी में गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, अतिशि मार्लेना और आदिल खान का नाम शामिल हैं जिनका अंतिम फैसला होता है।

इसके बाद वीडियो में साफ कहा गया है कि लगभग 110 सीट की बुकिंग हो गई है, इसलिए जल्दी करें। आर आर पठानिया वीडियों में साफ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर पुनित गोयल को पैसे देने से भी काम हो जाएगा क्योंकि उसको मैंने सबसे जान पहचान करा दी है। वीडियो में आर आर पठानिया कहते हैं कि पीएससी की हेड राखी को भी इसकी जानकारी दे दी जाएगी और पहले 21 लाख, फिर 40 लाख और उसके बाद 21 लाख देने की बात कही गई जिससे सीट पक्की हो जाए।

इस पूरे स्टिंग को अंजाम देने वाली आप कार्यकर्ता जो रोहिणी से संबंध रखती है कि बिंदु श्रीराम ने आप पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गलती से भी आप के प्रत्याशी जीतकर आते हैं तो वह जनता की सेवा बाद में करेंगे पहले वे अपने पैसों की वसूली जनता के हित में आए हुए फंड से करेंगे। ऐसे वीडियो और कई लोगों के पास इस तरह के वीडियो हैं, लेकिन वे अभी घबरा रहे हैं। केजरीवाल के एक-एक करतूतें धीरे-धीरे बाहर आएगी। दिल्ली की जनता अब और धोखे में नहीं रहने वाली और आगामी चुनाव में भाजपा को ही समर्थन देने वाली है।

इस स्टिंग को दो वीडियों के रुप में दिल्ली भाजपा ने ट्वीट किया है और साथ ही इस बात का दावा किया है कि अगर केजरीवाल कट्टर ईमानदार है तो वह इस खरीद फरोख्त पर जवाब दें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़