DW Samachar – Header
BREAKING

Indonesia: 56 dead, hundreds injured in Indonesia earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 46 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, मृतकों की बढ़ सकती है संख्या इंडोनेशिया में आज आए जबरदस्त भूकंप ने 46लोगों की जान ले ली है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान हुआ है।‌‌ बताया जा रहा है … Read more

IMG-20221121-WA0013

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 46 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, मृतकों की बढ़ सकती है संख्या

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इंडोनेशिया में आज आए जबरदस्त भूकंप ने 46लोगों की जान ले ली है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान हुआ है।‌‌ बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। भूकंप के बाद कुछ लोगों ने जकार्ता के बिजनेस के केंद्र वाले इलाके में कार्यालयों को खाली कर दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई स्थानों से इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सियांजुर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा, अभी अकेले इस शहर में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से ज्यादातर को इमारतों के खंडहरों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है। राहत तथा बचाव कार्य के लिए टीमों को भेजा गया है। 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। यहां कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी भी हैं। भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा रहता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़