
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपना पदभार ग्रहण करने वाले हैं।
24 साल बाद गांधी परिवार के अलावा बने अध्यक्ष के समारोह में अभी तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के साथ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होने जा रहे हैं।
बता दें कि दिपावली के वजह से कांग्रेस द्वारा किए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा को दीपावली के चलते दो दिन स्थगित करने के साथ एक दिन और आगे बढ़ाया गया है।
कितना कठिन होगा खड़के के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद की राह
80 वर्षीय कांग्रेस वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सबसे पुरानी पार्टी को मजबूत करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना होगा। खरगे के लिए सबसे पहली चुनौती गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की है जो की इसी साल होने वाली हैं। ऐसे में आम चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
2023 में कर्नाटक समेत नौ राज्यों में चुनाव
मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी की सरकार केवल 2 राज्य छत्तीसगढ़ राजस्था में है। वहीं हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की मजबूत पकड़ है। ऐसे में यहां के विधानसभा चुनाव खरगे के लिए पहली चुनौती होंगे। हिमाचल और गुजरात की परीक्षा के बाद 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें उनका गृह राज्य कर्नाटक भी शामिल है। फिलहाल कांग्रेस की स्थिति कई राज्यों में होती जा रही है। ऐसे में मलिकार्जुन खरगे अध्यक्ष बनने के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। साथ हीं पार्टी में उनके लिए अनुभवी व युवाओं के बीच संतुलन बनाए रखना भी चुनौती होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















