
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में सोशल साइट व्हाट्सएप की सर्विस डाउन हो गई। जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स परेशान रहे। यह दिक्कत आज दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक ऐसी ही स्थिति बनी रही। इस दौरान व्हाट्सएप पर न मैसेज आप आ रहे थे न जा पा रहे थे। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक तीस हजार लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं। वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई। आउटेज ट्रैकिंग कंपनी डाउन डिटेक्टर पर 67% लोगों ने मैसेज सेंड करने में परेशानी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












