14 हज़ारी बने स्टीव स्मिथ, जाने और कौन है इस लिस्ट में

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। स्टीव स्मिथ अब 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस तरह से स्टीव स्मिथ ने अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 94 रनों की शानदारी पारी खेली। फिलहाल 14 हज़ार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में अभी भी रिकी पोंटिंग नंबर वन पर हैं और दूसरे नंबर पर स्वीव वॉ हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए रिकी पोंटिंग ने कुल 27 483 रन बनाए हैं जबकि स्टीव वॉ के खाते में 18,496 रन हैं। इसके बाद नंबर आता है महान खिलाड़ी एलन बॉर्डर का जिन्होंने 17698 रन बनाएं हैं। चौथे नंबर पर माइकल क्लार्क है जिन्होंने 17112 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ के ही साथी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के खाते में 16612 रन है। इतना ही नहीं अगर बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करें तो अभी तक इसमें नंबर वन पर काबिज भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं और उनके आस पास फिलहाल कोई नहीं है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में रनों का अंबार खड़ा किया है। उनके खाते में कुल 34,357 रन है जो कि एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। इसके अलावा श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है जिन्होंने कुल 28016 रन अपने करियर के स्कोरबोर्ड पर टांगे हैं। इसके बाद रिकी पोटिंग फिर महेला जयवर्धनें 25,957 रन बनाने वाले हैं और टॉप फाइव में जैक्स कैलिस का भी नाम आता है जिन्होंने 25534 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच से ही दमदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ ने इस मैच में भी अपनी लय बनाए रखी। उन्होंने 94 रनों की पारी खेली और इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 रन पूरा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें बल्लेबाज बन गए। इसी के साथ स्मिथ सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर अपने करियर की शुरुआत करने वाले स्टीव स्मिथ का इस मुकाम पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












