DW Samachar – Header
BREAKING

Weather Alert: जाते हुए मानसून बना बड़ा सबब, देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हुई परेशानी

भारतीय मौसम विभाग ने देश में उत्तर भारत के कई राज्यों के अलावा दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की आशंका जताई है। बता दें कि पिछले 4 दिनों से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों पिछले लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से न केवल जन-जीवन … Read more

DW Weather Update
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय मौसम विभाग ने देश में उत्तर भारत के कई राज्यों के अलावा दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की आशंका जताई है।

बता दें कि पिछले 4 दिनों से राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों पिछले लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से न केवल जन-जीवन पर असर पड़ा है, बल्कि कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश से उत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी हिस्से का भी हाल बेहाल है। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी भारी बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है।

आज भी इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने के आसार जताए हैं। स्काईमेट ने भी इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, झारखंड, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पुडुचेरी, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़