DW Samachar – Header
BREAKING

Nobel Prize 2022 in Economics awarded to Ben Bernanke, Douglas Diamond and Philip Dybvig

इस साल अर्थशास्त्र के लिए 3 अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से दिया गया नोबेल प्राइज अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के लिए इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। ‌‌यह प्राइज बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट को दिया गया है। ये हैं- बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। तीनों ने आर्थिक मंदी … Read more

IMG-20221010-WA0020
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

इस साल अर्थशास्त्र के लिए 3 अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से दिया गया नोबेल प्राइज

अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के लिए इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। ‌‌यह प्राइज बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट को दिया गया है। ये हैं- बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए। तीनों ही एक्सपर्ट अमेरिका के हैं। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता है। एक सप्ताह में सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का एलान हुआ। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे। तीन अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए” नोबेल प्राइज से इससे नवाजा गया है। नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं। केमिस्ट्री में इस साल का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को दिया गया था। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को देने का ऐलान किया गया है। वहीं गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को ‘साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने’ वाली उनकी लेखनी के लिए देने का एलान किया।
नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार अपने संबंधित क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के रूप में माने जाते हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल होता है। पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार मिलता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़