DW Samachar – Header
BREAKING

Thailand mass shooting: Ex-cop kills 34, including 22 kids

थाईलैंड में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र यानी चाइल्ड केयर सेंटर में सामूहिक गोलीबारी में लगभग 34 लोग मारे गए हैं। मृतकों में कुल 22 बच्चे और 12 व्यस्क शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह … Read more

Thailand mass shooting Ex-cop kills 34, including 22 kids

थाईलैंड में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

Thailand mass shooting Ex-cop kills 34, including 22 kids
Thailand mass shooting Ex-cop kills 34, including 22 kids
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र यानी चाइल्ड केयर सेंटर में सामूहिक गोलीबारी में लगभग 34 लोग मारे गए हैं। मृतकों में कुल 22 बच्चे और 12 व्यस्क शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 34 लोगों की हत्या करने के बाद हमलावर ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। सभी की मौके पर ही जान चली गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

पूर्व पुलिस अधिकारी ने दिया घटना को अंजाम:

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला अपराधी एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से बाहर कर दिया था। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। कई लोग आश्रय लेने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।

2020 में भी हुई थी मास शूटिंग:

इससे पहले थाईलैंड में ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी जिसमें संपत्ति सौदे से नाराज एक सैनिक ने क 29 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में 57 लोग घायल हुए थे जो चारों स्थानों पर फैले हुए थे।

मालूम हो कि थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़