
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से ही तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए हैं लेकिन बावजूद उसके अगर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तो यह सबसे बड़ा सवाल है। मंगलवार रात शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई और जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया गया। वहीं, मूलू में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।
यह पूरी घटना दक्षिण कश्मीर के द्रास गांव में गोलीबारी शुरू हो गई थी। यह घटना उस वक्त हुई जब जवान आतंकियों के होने की सूचना पाकर इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध जगह की घेराबंदी की, तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। अगर कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार की माने तो आतंकी संगठन JeM के तीन स्थानीय आतंकी द्रास मुठभेड़ में मारे गए हैं। मूलू में एक और एनकाउंटर जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












