लगातार तीन मैच जीतकर एशिया कप के टॉप पर पहुँची भारतीय महिला टीम, जाने बाकी टीमों का भी हाल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
हरमनप्रीत कौर की टीम इस वक़्त महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार तीन मैचों के साथ टीम इंडिया इस वक्त टॉप पर है और साथ ही टॉप पर है भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन। हर नया मैच और एक नया टैलेंट। भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को यूएई के खिलाफ आजमाया गया था। भारत की रेगुलर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुद को आराम दिया था और साथ ही तीन और खिलाड़ी भी आराम कर रही थी लेकिन बावजूद उसके स्मृति मंधाना की भारतीय टीम ने यूएई को 104 रनों से हरा दिया।
भारत इस जीत के साथ जीत की हैट्रिक लगाई और टीम लिस्ट में टॉप पर पहुँच गई। भारत के अलावा इस एशिया कप में 6 अन्य टीम भी है जो पार्टिसिपेट की हुई है जिनमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, यूएई और मलेशिया का नाम शामिल हैं। अभी तक के हुए मैचों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ऐसी टीम रही हैं जिनको जीत मिली है लेकिन थाईलैंड, यूएई और मलेशिया को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।


भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर टॉप पर है तो वही पाकिस्तान दो मैचों में दोनों जीत कर दूसरे नम्बर पर है। श्रीलंका को 3 में 2 जीत जबकि बंगलादेश को 3 में एक जीत हासिल हुई है। इसके अलावा थाईलैंड, यूएई और मलेशिया अपने खेले गए दोनों मैच हार गए हैं। यूएई ने हालांकि कल हुए मैच में शानदार शुरुवात किया था और भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों को 19 रन के कुल योग पर पवेलियन भेज दिया, लेकिन फिर दीप्ति शर्मा और जेमिमा ने टीम को ना सिर्फ सम्भाला बल्कि एक बड़े टोटल की ओर ले भी गई। 129 रनों की बड़ी पार्टनरशिप करने के बाद जब दीप्ति आउट हुई तो उन्होंने 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संकट से निकाल लिया था। जबकि जेमिमा ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और सिर्फ 45 गेंदों में ही 11 चौकों की मदद से 75 रनों की पारी खेल डाली।
इस मैच में स्मृति मंधाना ने खुद को नीचे रखा। जबकि टीम की ओपनर बैट्समैन और टीम की कप्तान होने के बावजूद स्मृति पांच विकेट गिरने के बाद भी बैटिंग के लिए नहीं आई। इस मैच का साफ संकेत था कि टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा रही थी और बेंच स्ट्रेंथ की आज स्ट्रेंथ यूएई ने भी माना। टीम 104 रनों से हार गई
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












