
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवम् फिल्म अभिनेता रवि किशन से एक मुंबई के व्यापारी 3.25 करोड़ हड़प लिए हैं।
आरोप है कि सांसद ने दस वर्ष पहले व्यापारी को रुपये उधार दिए थे, और जब उन्होंने व्यापारी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो चेक थमा दिए, जो कि बाउंस हो गए। सांसद की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुंबई के व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कर लिया है। फिल्हाल इस मामले की जांच की जा रही है।
सांसद रवि किशन ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वर्ष 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग निवासी जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। जब रुपये वापस मांगे गए तो वह आनाकानी करने लगे। दबाव बनाया गया तो 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दे दिए। यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे।
सात दिसंबर 2021 को 34 लाख रुपये का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा कराया गया, लेकिन बैंक खाते में रुपये नहीं आए। 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस बैंक खाते का चेक दिया गया, उसमें रुपये ही नहीं हैं। लिहाजा, चेक बाउंस हो गया। इस सिलसिले में व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश से बात भी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
चेक बाउंस होने के बाद से ही अपने रुपये वापस मांग रहे हैं, लेकिन व्यापारी तैयार नहीं है। इससे मानसिक रूप से परेशान हैं। आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने मुंबई व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















