DW Samachar – Header
BREAKING

रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस से टकराई कार पांच युवकों की मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सालावास के पास एक क्रेटा कार असंतुलित होकर जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकराने की घटना सामने आई है।यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही क्रेटा में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेश … Read more

accident
Haryana Roadways Accident
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सालावास के पास एक क्रेटा कार असंतुलित होकर जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकराने की घटना सामने आई है।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही क्रेटा में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेश (25) पुत्र पतराम, सचिन (25) पुत्र भूदेड, सोनू (24) पुत्र बल्लुराम, कपिल (20) पुत्र सेठी व नितेश (21) पुत्र सेठी गांव लाधुवास के रूप में हुई। वहीं बस में सवार 11 लोग घायल हैं जिन्हें ट्रॉमा सेंटर व बावल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब एक बजे एक लाल रंग की क्रेटा कार गुरुग्राम की तरफ से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से जयपुर वाले रोड पर आ गई। यही वजह रही कि सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की सोनीपत डिपो की बस से जा टकराई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़